रोइंग टीम ने एशियाई खेलो में भारत को दिलाया पांचवां स्वर्ण

By Shobhna Jain | Posted on 24th Aug 2018 | खेल
altimg

जकार्ता, 24 अगस्त, (वीएनआई),18वें एशियाई खेलों के छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने रोइंग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 'क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा' में भारत को एशियाई खेल 2018 में पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया। इससे पहले इस स्पर्धा में भारत ने दो कांस्य पदक जीते। इस पदक के साथ ही भारत के पदकों की संख्या 5 स्वर्ण, 4 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ 21 हो गई है। 

भारतीय नौकायन स्वर्ण सिंह, दत्तु भोकनल,ओम प्रकाश और सुखमीत की टीम ने पुरुषों की 'क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा' में स्वर्ण पदक जीता।    भारतीय टीम ने फाइनल में 6 मिनट और 17.13 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का रजत पदक इंडोनेशिया और कांस्य पदक थाईलैंड ने जीता। इसी स्पर्धा में भारत को आज  दो कांस्य पदक भी हासिल हुए हैं। रोहित कुमार और भगवान दास की जोड़ी ने पुरुषों की लाइटवेट युगल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। इससे पहले भारत के दुष्यंत चौहान ने लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में पहला पदक कांस्य पदक जीता है।। गौरतलब है कि एशियाई खेलों में भाग ले रहे 34 भारतीय रोअर्स में से 33 सेना के हैं। वहीं एशियाई खेलों में आज कुल 43 गोल्ड मेडल दांव पर हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन : Kamini Roy
Posted on 12th Oct 2019
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india