एशियाई खेल 2023 : भारत को वुशू में रोशिबिना देवी ने दिलाया रजत पदक

By Shobhna Jain | Posted on 28th Sep 2023 | खेल
altimg

हांगझोऊ, 28 सितम्बर, (वीएनआई) चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेलो में पांचवें दिन भारत को टीम को वुशू में रोशिबिना देवी ने दिलाया रजत पदक। इसके साथ ही भारत के पदको की संख्या पांच स्वर्ण, 8 रजत पदक और 10 कांस्य पदक के साथ अबतक कुल 23 हो चुकी हैं।

19 वें एशियाई खेल के पांचवे दिन फाइनल मुकाबले में 60 किलोग्राम की श्रेणी में रोशिबिना का मुकाबला चीन की वू शियोवे से था। चीन के खिलाफ मुकाबले में रोशिबिना को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रोशिबिना ने रजत पहले ही पक्का कर लिया था। रोशिबिना देवी ने बीते बुधवार को जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए वियतनाम की थीथू को 2-0 से मात दी। इससे पहले एशियाई खेल 2018 में भी में भी रोशिबिना ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। गौरतलब है इस एशियाई खेल में भारत ने वुशु में अबतक 7 पदक अपने नाम किए हैं। लेकिन अभी तक भारत वुशु में स्वर्ण पदक अपने नाम नहीं कर सका है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india