राफेल नडाल फ्रेंच ओपन जीतने के बाद विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर

By Shobhna Jain | Posted on 12th Jun 2017 | खेल
altimg
मेड्रिड, 12 जून (वीएनआई)| पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आज जारी ताजा रैंकिंग में अपने करियर का 10वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल (7,285 अंक) विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं पुरुष एकल रैंकिंग में ब्रिटेन के एंडी मरे (9,890 अंक) शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा, स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टान वावरिंका (6,175 अंक) तीसरे स्थान पर और सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक (5,805 अंक) चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (4,945 अंक) पांचवें स्थान पर हैं। शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में कनाडा के मिलोस राओनिक (4,450 अंक) छठे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक (4,115 अंक) सातवें, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम (3,985 अंक) आठवें, जापान के स्टार खिलाड़ी केई निशिकोरी (3,830 अंक) नौवें और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव (3,070 अंक) 10वें स्थान पर हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india