पैरालिम्पिक्स में ऊँची कूद में प्रवीण कुमार ने जीता रजत पदक

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Sep 2021 | खेल
altimg

टोक्यो, 03 सितम्बर, (वीएनआई) टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारत के प्रवीण ने टी64 कैटेगरी ऊंची कूद में आज रजत पदक जीतकर भारत को 11वां पदक दिलाया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रवीण को बधाई देते हुए भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएं भी दी।

प्रवीण ने इस इवेंट में  2.07मीटर की जंप करके नया एशियन रिकॉर्ड भी स्थापित किया है। वहीं इस इवेंट में जोनाथन ब्रूम-एडवर्ड्स को 2.10 मी की कूद पर स्वर्ण पदक मिला, जबकि मासीज लेपियाटो को 2.04 मीटर पर कांस्य पदक मिला। ये तीनों स्पोर्ट्स क्लास टी-44 से हैं। वहीं निषाद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार के बाद टोक्यो खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद में कुमार का भारत के लिए चौथा पदक था।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रवीण पर गर्व जताते हुए कहा है कि यह मेडल प्रवीण की कड़ी मेहनत और गजब के समर्पण की देन है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

wildlife
Posted on 3rd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india