नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेल (भालाफेंक) में स्वर्ण पदक जीता

By Shobhna Jain | Posted on 14th Apr 2018 | खेल
altimg

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (वीएनआई)| 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन आज नीरज चोपड़ा ने भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया। 

नीरज ने पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। वहीं इसी स्पर्धा में एक और भारतीय विपिन कशाना पांचवें स्थान पर रहे। नीरज ने फाइनल में 86.47 मीटर की दूरी तय करते हुए सोने का तमगा हासिल किया। स्पर्धा का रजत पदक आस्ट्रेलिया के हेमिश पीकॉक के नाम रहा, जिन्होंने 82.59 की दूरी तय की। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 82.20 की दूरी तय कर कांस्य पदक अपने नाम करने में सफल रहे। विपिन ने 77.87 की दूरी तय करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india