राजेश खन्ना की पुण्य तिथि पर

By Shobhna Jain | Posted on 18th Jul 2021 | देश
altimg

राजेश खन्ना  की पुण्य तिथि पर

नयी दिल्ली 18/7/21,  (सुनील कुमार,वी.एन.आई)

 

अपने रूमानी अंदाज, स्वाभाविक अभिनय और कामयाब फिल्मों के लंबे सिलसिले के बल पर करीब डेढ़ दशक तक सिने प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले राजेश खन्ना के रूप में हिंदी सिनेमा को पहला ऐसा सुपरस्टार मिला,  था। जानकार  कहते  हैं अपने सुपरस्टार  को ले कर  फैंस  की दीवानगी  बेमिसाल  थी ,उनकी अदाएं  उनका फैशन सब कुछ लोगों  को पसंद आता  था 

 

29 दिसंबर 1942 को जन्‍मे राजेश खन्ना का असल नाम जतिन अरोड़ा था। जतिन के माता-पिता भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान से आकर अमृतसर में बस गए थे।,  जतिन ने तब के बंबई स्थित गिरगांव के  स्कूल में दाखिला लिया।

राजेश खन्ना ने 1966 में पहली बार  'आखिरी खत' में काम किया था। इसके बाद राज, बहारों के सपने, औरत के रूप, जैसी कई फिल्में उन्होंने कीं। लेकिन उन्हें असली कामयाबी 1969 में आराधना से मिली जो उनकी पहली  सुपरहिट फिल्म थी। आराधना के बाद हिंदी फिल्मों के पहले सुपरस्टार का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार 15 सुपरहिट फिल्में की|18 जुलाई, 2012 को राजेश खन्ना का निधन हो गया।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
today in history

Posted on 12th Aug 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india