एशियाई खेल 2023 : नीरज चोपड़ा ने फिर से भारत के लिए स्वर्ण तक भला फेंका

By Shobhna Jain | Posted on 4th Oct 2023 | खेल
altimg

हांगझोऊ, 04 अक्टूबर, (वीएनआई) चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे के 19 वें एशियाई खेल 2023 में भारत के जारी शानदार प्रदर्शन के 11वें दिन आज जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से अपना दम दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने ही देश के प्रतिद्वंदी खिलाड़ी किशोर जेना को हरा दिया है। वहीं किशोर जेना ने दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीता। वहीं भारत ने अब तक एशियाई खेल में कुल 18 स्वर्ण के साथ कुल 81 जीत लिए हैं।

19वें एशियाई खेल 2023 में आज नीरज चोपड़ा ने पुरुष जैवलिन थ्रो में 88.88 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता है। वहीं भारत के ही उनके साथी किशोर जेना ने 87.54 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान रहते हुए रजत पदक जीता है। यानी, आज भारत के लिए जैवलिन थ्रो में स्वर्ण और रजत दोनों ही पदक भारत के नाम रहे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india