विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : खेल मंत्री ने ईनाम की घोषणा की

By Shobhna Jain | Posted on 24th Sep 2019 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 24 सितम्बर, (वीएनआई) विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2019 में भारत का नाम राैशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने नकद ईनाम की घोषणा की है। 

खेल मंत्री रिजिजू ने रजत पदक विजेताओं को 7 लाख रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को 4 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की। गौरतलब है विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2019  में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत ने इस प्रतियोगिता में पहली बार 5 पदक जीते, जिसमे एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल है। दीपक पुनिया ने रजत पदक जीता है। वहीँ विनेश फोगट, रवि कुमार, बजरंग पुनिया और राहुल अवारे ने कांस्य पदक जीता है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history
Posted on 30th Jul 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india