श्रीकांत जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Sep 2017 | खेल
altimg

टोक्यो, 22 सितम्बर (वीएनआई)| भारत के किंदाम्बी श्रीकांत को यहां जारी जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। 

टूर्नामेंट के आठवें वरीय खिलाड़ी श्रीकांत को मौजूदा विश्व चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन ने हराया। 40 मिनट तक चले मुकाबले में विक्टर ने श्रीकांत को 21-17, 21-17 से हराया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पांचवां मैच था। इस जीत के साथ विक्टर ने 3-2 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच से पहले दोनों के बीच की प्रतिस्पर्धा 2-2 से बराबरी पर थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 23rd Jun 2023

सपने तोडना
Posted on 21st Jan 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india