एशियाई खेल 2023 : तीरंदाजी में ज्योति-ओजस की जोड़ी ने भारत के लिए स्वर्ण पर लगाया निशाना

By Shobhna Jain | Posted on 4th Oct 2023 | खेल
altimg

हांगझोऊ, 04 अक्टूबर, (वीएनआई) चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे के 19 वें एशियाई खेल 2023 में भारत के जारी शानदार प्रदर्शन के 11वें दिन आज पहले मंजू रानी और राम बाबू ने की जोड़ी ने 35 किलोमीटर पैदल रेस इवेंट में कांस्य पदक दिलाया, इसके बाद अब भारत के तीरंदाजों ने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाते हुए भारत को दिन का पहला स्वर्ण और 17 स्वर्ण पदक दिलाया। इसके बाद इस एशियाई खेल में भारत के पास अबतक 72 पदक हो गए हैं। 

19वें एशियाई खेल 2023 में तीरंदाजी के कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में भारत की ज्योति सुरेखा और ओजस प्रवीन देवताले ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है।। वहीं पदक तालिका में भारत एशियाई खेलों में 72 का आंकड़ा छूते हुए अब तक के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से आगे निकल गया है। गौरतलब है कि साल 2018 के एशियाई खेलो में भारत ने 70 पदक जीते थे, जिसमें 16 स्वर्ण पदक थे। तो वहीं इस बार भारत 17 स्वर्ण पदक के साथ 72 पदक तक पहुँच गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 12th Mar 2023

altimg
Today in history

Posted on 2nd Sep 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india