दादा साहेब फाल्के के जन्म दिन पर

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2018 | मनोरंजन
altimg

 

नयी  दिल्ली 30/4/2018(सुनील कुमार -वीएनआई)

 

दादा  साहेब   फाल्के  का जन्म  30  अप्रैल 1870  को  हुआ   व्  निधन  16  फरवरी  1944  को  हुआ! ये   दादा  साहेब  ही थे  जिन्होंने फिल्मों  को  कल्पना  से   निकाल कर  यथार्थ  का  रूप  दिया  ! आज  गूगल  ने भी  अपने  डूडल के  जरिए दादा  साहेब  फाल्के  को  याद   किया  है ! फाल्के भारतीय फिल्मों के पहले फिल्म निर्माता, निर्देशक और स्क्रिप्टराइटर थे। अपने 19 साल के करियर के दौरान उन्होंने 95 फिल्में और 27 शॉर्ट फिल्म बनाई थीं। उन्होंने पहली फिल्म राजा हरिशचंद्र बनाई थी। इसे भारत की पहली फीचर फिल्म का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा उन्होंने कई यादगार फिल्में जैसे कि मोहिनी भस्मासुर, सत्यवान सावित्री और कालिया मर्दन जैसी फिल्में बनाकर लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी। 

दादा  साहेब  फाल्के के  सम्मान  के स्वरूप, सरकार  द्वारा  ,  दादा  साहेब  फाल्के पुरस्कार    हर   साल  दिया  जाता  है 

ये    किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके विशेष  योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारंम्भ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ।  

 

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

प्लान - A
Posted on 24th Sep 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india