भारतीय पुरुष हॉकी ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर ओलंपिक में जीत से की शुरुआत

By Shobhna Jain | Posted on 24th Jul 2021 | खेल
altimg

टोक्यो, 24 जुलाई, (वीएनआई) खेलों के महाकुम्भ ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से करते हुए पहले मुक़ाबले में 3-2 से जीत हांसिल की। 

पूल ए में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ भारतीय टीम की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही और न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी कॉर्नर पर पहला गोल करके फर्स्ट क्वार्टर में बढ़त ले ली। लेकिन भारत के लिए रुपिंदर ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल मारकर 1-1 से बराबरी करा दी। वहीं दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से पहले हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए पेनाल्टी पर एक और गोल करके भारत को पहले हॉफ तक 2-1 से लीड दिला दी।

दूसरे हॉफ में भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत ने एक और गोल दागकर न्यूजीलैंड को भारत से 2 गोल पीछे कर दिया। इसके बाद तीसरा क्वार्टर खत्म होने से न्यूज़ीलैण्ड ने पहला फील्ड गोल करते हुए वापसी की। मैच के अंतिम क्षणों में मनप्रीत ने कुछ अच्छा प्रयास किया पर गोल में तब्दील नहीं कर पाए और इसके साथ भारत ने टोक्यो 2020 में जीत के साथ शुरुआत की।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

तितली
Posted on 18th Jul 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india