महिला तीरंदाजी में भारत को मिला रजत पदक

By Shobhna Jain | Posted on 28th Aug 2018 | खेल
altimg

जकार्ता, 28 अगस्त, (वीएनआई) 18वें एशियाई खेलो के 10वें दिन आज भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में रजत पदक डाल दिया।

दक्षिण कोरिया ने फाइनल में भारत को 231-228 के अंतर से हराया। तीन सेट के बाद दोनों ही टीमें 173-173 अंकों के साथ बराबरी पर थीं, लेकिन आखिरी राउंड में भारत का प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा। इससे पहले महिला वर्ग के सेमीफाइनल में मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 225-222 से हराया था। चीनी ताइपे ने शुरुआती दो फ्रेम 58-55, 57-55 से जीते। इसके बाद भारत ने अगले दो फ्रेम 57-55, 58-52 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india