हांगझोऊ, 28 सितम्बर, (वीएनआई) चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे 19वें एशियाई खेलो भारत लगातार जबरदस्त प्रदर्शन जारी है, पांचवें दिन भारत को एक और स्वर्ण पदक पुरुषो की 10 मीटर टीम स्पर्धा में मिला। निशानेबाज़ी में सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल, अर्जुन सिंह चीमा ने टीम स्पर्धा में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत के पदको की संख्या 6 स्वर्ण, 8 रजत पदक और 10 कांस्य पदक के साथ अबतक कुल 24 हो चुकी हैं।
19 वें एशियाई खेल के पांचवे दिन भारत की झोली में अबतक दो पदक आ चुके हैं। इससे पहले वुशू में रोशिबिना देवी ने रजत पदक जीता। वहीं बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने जबरदस्त खेल दिखाया और अश्मिता चालिहा को को हरा दिया। इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में 7वें पायदान पर पहुंच गया है।
No comments found. Be a first comment here!