आईसीसी ने कहा धोनी ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया

By Shobhna Jain | Posted on 6th Jul 2019 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 06 जुलाई, (वीएनआई) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 7 जुलाई को 38वें जन्मदिन पर से पहले आज आईसीसी ने कहा है कि धोनी वह व्यक्ति हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया।

आईसीसी ने एक विडियो ट्वीट कर लिखा, एक ऐसा नाम जिसने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलकर रख दिया। एक ऐसा नाम जो दुनियाभर में लाखों लोगों की प्रेरणास्रोत है। एक ऐसा नाम जो एक निर्विवाद का रूप है, महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक नाम नहीं है। 

गौरतलब है धोनी ने भारत को अपनी कप्तानी में सभी बड़े आईसीसी टूर्नमेंट जिताये हैं। वह अकेले कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी का 50 ओवरों का वर्ल्ड कप, वर्ल्ड टी20 और चैंपियंस ट्रोफी जीती है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में नंबर एक के पायदान तक पहुंची है। वहीं मौजूदा वर्ल्डकप में धोनी ने अभी तक 23 रन बनाए हैं।  


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
मैथिव हैडेन

Posted on 24th Apr 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india