शेयर बाजार सेंसेक्स 257 अंक की गिरावट और निफ़्टी 69 अंक की गिरावट पर बंद हुआ

By Shobhna Jain | Posted on 9th Jun 2016 | देश
altimg
मुम्बई, 09 जून, (वीएनआई), देश के शेयर बाजारों मे गुरुवार को गिरावट का असर देखा गया, देश का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 257.20 अंको की गिरावट के साथ 26763.46 पर बंद हुआ, जबकि देश का दूसरा सूचकांक निफ्टी 69.45 अंको की गिरावट के साथ 8,203.60 पर बंद हुआ। गुरुवार सुबह जब देश के शेयर बाज़ार खुले तो उनमे गिरावट का असर देखा गया, देश का मुख्य शेयर बाज़ार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 26.18 अंको की गिरावट के साथ 26994.48 पर खुला था। जबकि देश का दूसरा शेयर बाज़ार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NCE) निफ्टी 0.30 अंको की तेजी के साथ 8,273.35 पर खुला था। दिन भर के के उतार चढ़ाव के कारोबार के बाद इसमें मिला जुला असर देखा गया, जिसमे सेंसेक्स ने दिन के सबसे निचले स्तर 26692.35 और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 26994.91 पर कारोबार किया, तो वंही निफ्टी ने दिन के सबसे निचले स्तर 8,184.60 पर और दिन के सबसे ऊँचे स्तर 8,273.35 पर कारोबार किया.

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 1st May 2025
Today in History
Posted on 1st May 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india