हॉकी स्टार अवार्डस की घोषणा में भारत की झोली खाली

By Shobhna Jain | Posted on 6th Feb 2018 | खेल
altimg

बर्लिन, 6 फरवरी (वीएनआई)| अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने हॉकी स्टार अवार्डस-2017 की घोषणा कर दी है। इन अवार्डस में भारतीय खिलाड़ियों के नाम नदारद रहे। 

एफआईएच द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, अर्जेटीना की डेलफिना मेरिनो को 2017 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवार्डस मिला है जबकि बेल्जियम के अर्थर वान डोरेन को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के अलावा उभरते हुए सितारे का भी अवार्ड मिला है। अर्जेटीना की मारिया ग्रानाटो को महिला श्रेणी में उभरती हुई खिलाड़ी का अवार्ड मिला है। उन्हें लगातार दूसरी साल यह अवार्ड मिला है। इंग्लैंड एंड ग्रेट ब्रिटेन की मैडी हिच एक और खिलाड़ी रहीं जिन्हें लगातार दूसरी साल सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरुस्कार मिला हो। वहीं पुरुषों में बेल्जियम के विसेंट वानस्च को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अवार्ड मिला है। 

नीदरलैंड्स की महिला टीम को हॉकी वल्र्ड लीग का खिताब दिलाने वाले कोच आस्ट्रेलिया के एल्सन अनन को महिला टीम के सर्वश्रेष्ठ कोच का अवार्ड मिला है। नीदरलैंडस की पुरुष टीम को राबोबैंक यूरोहॉकी चैम्पियनशिप और बेल्जियम को जोहानसबर्ग में हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले न्यूजीलैंड के शेन मैक्लोड को संयुक्त रूप से पुरुष टीम के सर्वश्रेष्ठ कोचों का अवार्ड मिला है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india