फीफा वर्ल्डकप फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से हराकर फ्रांस दूसरी बार बना चैंपियन

By Shobhna Jain | Posted on 16th Jul 2018 | खेल
altimg

मॉस्को, 16 जुलाई, (वीएनआई) रूस की राजधानी मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2018 रोमांचक फाइनल में दमदार मानी जा रही क्रोएशिया टीम को फ्रांस ने  4-2 से हराकर अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया है। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही काफी शानदार खेल दिखाया। 

गौरतलब है कि फ्रांस तीसरी बार फाइनल में पहुंची थी। वह 1998 में पहली बार अपने घर में खेले गए वर्ल्ड कप में फाइनल खेली थी और जीतने में सफल रही थी। इसके बाद 2006 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इटली से हार गई थी। क्रोएशिया की बात की जाए तो वह पहली बार फाइनल खेल रही थी।

इस महामुकाबले में क्रोएशिया की टीम पहले अटैक पर रही तो वहीं फ्रांस को काफी रक्षात्मक देखा गया। लेकिन मैच के 18वें मिनट में फ्रांस ने मारियो मैंडजुकिच के आत्मघाती गोल से बढ़त बनाई लेकिन इवान पेरिसिच ने 28वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। फ्रांस को हालांकि जल्द ही पेनल्टी मिली जिसे एंटोनी ग्रीजमैन ने 38वें मिनट में गोल में बदला जिससे फ्रांस हाफ टाइम तक 2-1 से आगे रहा। पॉल पोग्बा ने 59वें मिनट में तीसरा गोल दागा जबकि किलियान एमबापे ने 65वें मिनट में फ्रांस की बढ़त 4-1 कर दी। जब लग रहा था कि अब क्रोएशिया के हाथ से मौका निकल चुका है तब मैंडजुकिच ने 69वें मिनट में गोल करके उसकी उम्मीद जगाई। हालांकि इस बार मारियो मांजुकिच ने अकेले ही गेंद ले जाकर गोलकीपर को छकाकर गेंद गोल में डाल दी और क्रोएशिया की वपासी कराई। फ्रांस की डिफेंस उस समय गायब थी। क्रोएशिया ने स्कोर 2-4 कर दिया। और यही स्कोर अंत तक रहा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

हास्य व्यंग
Posted on 26th Dec 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india