पूर्व क्रिकेटर और यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान का निधन

By Shobhna Jain | Posted on 16th Aug 2020 | खेल
altimg
नई दिल्ली, 16 अगस्त, (वीएनआई) कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश के मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान का आज दिल का दौरा पड़ने की वजह से 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 
 
उत्तर प्रदेश के सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान को कोरोना संक्रमण के बाद  तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह किडनी की बीमारी से भी पीड़ित थे। गौरतलब है 12 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेतन चौहान को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उन्होंने भारत के लिए 40 टेस्ट खेले है। 

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india