दीपिका पल्लीकल ने स्क्वॉश में जीता कांस्य पदक

By Shobhna Jain | Posted on 25th Aug 2018 | खेल
altimg

जकार्ता, 25 अगस्त, (वीएनआई) 18वें एशियाई खेलो के सातवें दिन भारत की झोली में स्क्वॉश में ब्रॉन्ज मेडल के रूप में पहला पदक आया। भारत की स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल महिला एकल के सेमीफाइनल में मलेशिया की निकोलन के हाथो 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ दीपिका को कांस्य से ही संतोष करना पड़ा। 

गौरतलब है कल दीपिका पल्लीकल ने एशियाई खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए स्क्वॉश में महिलाओं की एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दीपिका ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए जापान की मिसाकी कोबायाशी को 3-0 से करारी शिकस्त दी और इस जीत के साथ उन्होंने भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया था। 28 वर्षीय दीपिका ने 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया था। उन्होंने गुरुवार को हुए अंतिम-16 के मैच में मेजबान देश इंडोनेशिया की येनी सिटि रोहमाह को 3-0 से मात दी थी। हालांकि दूसरे सेमीफाइनल में जोशना चिनप्पा के सामने शिवासांगरी की चुनौती होगी। मुकाबले में भारत के लिए पदक का रंग बदल सकता है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
एक चेतावनी

Posted on 21st Jun 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india