धोनी के जन्मदिन पर क्रिकेट के दिग्गजों ने दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 7th Jul 2018 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 07 जुलाई, (वीएनआई), भारतीय क्रिकेट को एक नया आयाम तक पहुँचाने वाले और भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को जन्म रांची (तत्कालीन बिहार) में हुआ था। धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं और उन्होंने भारत को हर फॉर्मेट में चैंपियन भी बनाया था। वह इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं और उन्होंने शुक्रवार को इस सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला भी खेला। हालांकि इस मौजूदा समय में भले ही माही टीम के कप्तान न हों लेकिन उनकी प्रतिभा का कायल हर कोई है।

धोनी के जन्मदिन पर ट्विटर पर भी लोगों ने कुछ इस तरह की जन्मदिन की बधाई दी :- 

टीम के खिलाड़ी और धोनी के साथी सुरेश रैना ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि लीजेंड आपके जैसा कोई नहीं।

ट्विटर पर अपने अलग अंदाज़ के लिए मशहूर सहवाग ने धोनी के बारे में ट्विट करते हुए लिखा कि जन्मदिन की शुभकामनाएं और ओम फिनिशराय नमः ।

वीवीएस लक्ष्मण ने धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा कि आपके अंदाज और खेल ने हमें बहुत प्रभावित किया है।

वहीं आईसीसी ने भी धोनी की तस्वीर साझा करते हुए उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके रिकॉर्ड को भी साझा किया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

उत्सव
Posted on 25th Aug 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india