राष्ट्रमंडल खेल : वेटलिफ्टिंग में बिंदियारानी देवी ने चौथा पदक रजत दिलाया

By Shobhna Jain | Posted on 31st Jul 2022 | खेल
altimg

बर्मिंघम, 31 जुलाई, (वीएनआई) कॉमनवेल्थ खेलों 2022 में दूसरे दिन बीते शनिवार को खेले गए वेटलिफ्टिंग के मुक़ाबले में महिलाओ में भारत की बिंदियारानी देवी ने 55 किग्रा फाइनल में रजत पदक जीतकर भारत को चौथा पदक दिलाया। इससे पहले महिलाओं की प्रतियोगिता में मीराबाई चानू ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। वहीं पुरुषो की प्रतियोगिता में संकेत महादेव ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य जीता था।  

बिंदियारानी ने महिलाओं की 55 किग्रा कैटेगरी में 202 किग्रा  उठाने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने स्नैच में 86 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 116 किग्रा का वेट उठाया। गौरतलब है बिंदियारानी ने इससे पहले 2021 में विश्व लिफ्टिंग चैंपियनशिप में क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

today in history : Globe theater
Posted on 29th Jun 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india