मुरली विजय शतक के करीब, चायकाल तक भारत ने बनाये 206/2 रन

By Shobhna Jain | Posted on 9th Feb 2017 | खेल
altimg
हैदराबाद, 9 फरवरी (वीएनआई)| भारत और बांग्लादेश के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के पहले दिन सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (नाबाद 98 ) और चेतेश्वर पुजारा के बेहतरीन 83 रनों की बदौलत भारत ने आज चायकाल तक 206/2 रन बना लिए हैं। विजय के साथ कप्तान विराट कोहली 17 रनों पर खेल रहे हैं। भारत की शुरुआत खराब रही। मैच की चौथी गेंद पर ही तस्कीन अहमद ने लोकेश राहुल की गिल्लियां बिखेर दीं। राहुल बाहर जाती गेंद पर ड्राइव मारने गए लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरुनी किनारा लेकर स्टम्प में जा टकराई। इसके बाद भारत की भरोसेमंद पुजारा और विजय की जोड़ी ने टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया और दूसरे विकेट के लिए 178 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने भोजनकाल तक भारत को 86 तक पहुंचाया। दिन के दूसरे सत्र में दोनों ने तेजी से रन बटोरे। विजय ने साकिब अल हसन की गेंद पर चौका मार कर अपना अर्धशतक पूरा किया। दो ओवर बाद पुजारा ने कमरुल इस्लाम रब्बी की गेंद पर एक रन लेकर अपने 50 रन पूरे किए। दोनों खिलाड़ी बांग्लादेशी गेंदबाजों को आसानी से खेल रहे थे और शतक की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच पुजारा ने अपने हिस्से एक और रिकार्ड दर्ज किया। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारत की तरफ से एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सत्र में कुल 1605 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने चंदू बोर्डे को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने एक सत्र में कुल 1604 रन बनाए थे। पुजारा ने मेहंदी हसन मिराज द्वारा फेंके गए 51वें ओवर की चौथी गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा कर इस रिकार्ड को अपने नाम किया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में 177 गेंद खेली और नौ चौके लगाए। पुजारा के बाद आए कप्तान विराट कोहली ने विजय के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। विजय अपने नौवें शतक से दो रन दूर हैं। पुजारा ने अभी तक अपनी पारी में 145 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाया हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

हम रहेंगे
Posted on 22nd Jan 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india