एंडी मरे एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Jul 2017 | खेल
altimg
मेड्रिड, 3 जुलाई (वीएनआई)| टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा जारी रैंकिंग में ब्रिटेन के एंडी मरे ने अपना पहला स्थान कायम रखा है। शीर्ष-10 स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एंडी मरे 9,390 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। इसी साल 10वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम करने वाले राफेल नडाल 7,285 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिका तीसरे पर और पूर्व नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक चौथे स्थान पर हैं। वावरिंका के हमवतन और इस साल आस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले रोजर फेडरर पांचवें स्थान पर हैं। कनाडा के मिलोस राओनिक 4,150 अंकों के साथ सातवें और आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम आठवें स्थान पर हैं। जापान के केई निशिकोरी और फ्रांस के जो विल फ्राइड सोंगा को क्रमश: नौवां और दसवां स्थान मिला है। फ्रांस के गेल मोनफिल्स को हालांकि दो स्थानों का फायदा हुआ है। अब वह 14वें स्थान पर आ गए हैं। उनके हमवत लुकास पाउइले को एक स्थान का नुकसान हुआ वह 15वें स्थान से खिसकर 16वें स्थान पर आ गए हैं। थॉमस बर्डिख 14वें स्थान से 15वें स्थान पर आ गए हैं।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 25th Feb 2025
Thought of the Day-Language
Posted on 21st Feb 2025
Today in History-mthrubhasha
Posted on 21st Feb 2025
Today in History arunachal
Posted on 20th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 20th Aug 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india