अगले साल से WOMEN IPL कराने की भी तैयारी, गांगुली ने कहा अपने पुराने अवतार में आएगी लीग

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Sep 2022 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 22 सितंबर (वीएनआई) : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि 2023 का IPL अपने पुराने अवतार में ही आने वाला है, मतलब की 2022  के IPL लीग से पहले जहाँ एक टीम अपने घरेलू मैदान पर आधे और बाकी के मुकाबले दूसरे मैदानों पर खेलती थी। वहीं इस साल कोरोना के चलते 2022 के IPL लीग में ऐसा नहीं हो पाया था, अधिकतर मैच मुंबई और पुणे में खेले गए थे। लेकिन अब अगली साल से वही फार्मूला दुबारा अपनाया जाएगा। जैसा की 2022 के IPL लीग से पहले होता आया था।

ये इंडियन प्रीमियर लीग का ऑरिजनल फॉर्मेट है। अब कोरोना को लेकर हालात कंट्रोल में हैं। तो अब यह फैसला किया गया है। अगले साल का मेंस IPL अपने पुराने फॉर्मेट पर वापस आएगा, जहां दस टीमें अपने घरेलू मैचों को संबंधित स्थानों पर खेलेंगी। बीसीसीआई 2020 के बाद से पहली बार पूरा घरेलू सीजन कराने जा रहा है।

गौरतलब है, बीसीसीआई WOMEN  IPL कराने को लेकर भी काम कर रहा है। WOMEN  IPL का यह पहला सीजन होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह अगले साल मार्च में हो सकता है, तब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप 
भी समाप्त हो जाएगा। बीसीसीआई का कहना है, हम अगले साल की शुरुआत में पहला सीजन शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं। इसकी पूर्ण जानकारी समय आने पर दे दी जाएगी।

गांगुली ने आगे कहा कि, हमको खुशी है इस सीजन में हम अंडर-15 गर्ल्स वनडे टूर्नामेंट भी कराने जा रहे हैं। महिला क्रिकेट ने इस खेल में बहुत तरक्की की है और हमारी टीम भी अच्छा प्रदर्शन रही है। पहला महिला अंडर-15 टूर्नामेंट 26 दिसंबर से 12 जनवरी तक खेला जाएगा। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

हमारे संदेह
Posted on 23rd Apr 2016
Today in history
Posted on 21st Apr 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india