दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और एकदिवसीय टीम का ऐलान, गुरकीरत मान और अरविन्द नया चेहरा

By Shobhna Jain | Posted on 20th Sep 2015 | खेल
altimg
बेंगलुरु, 20 सितम्बर, (वीएनआई) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 और पहले तीन एकदिवसीय मैचों घरेलू सीरीज के लिए 15 सदस्य भारतीय क्रिकेट टीम का चयन आज मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल की अगुवाई में बेंगलुरु में किया गया। दोनों टीम की कमान फिर से धोनी को सौपी गयी, टीम में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के साथ ही एकदिवसीय टीम में गुरकीरत मान और टी-20 में एस अरविन्द के रूप में नए चेहरे को जगह दी गई है। भारतीय टीम 2 अक्टूबर से शुरू हो रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलु सीरीज में तीन टी-20 मैच, पांच एकदिवसीय और चार टेस्ट मैच खेलेगी। मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल की अगुवाई में आज बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय भारतीय टी-20 और एकदिवसीय टीम का चयन किया गया। चयनकर्ताओं ने ज़िम्बाब्वे दौरे से बाहर रहे टीम के सीनियर खिलाड़ियों धोनी, कोहली, रोहित, रैना, आश्विन, धवन को वापस टीम में जगह दी है, ज़िम्बाब्वे दौरे पर गए हरभजन को टी-20 में शामिल किया गया, जबकि एकदिवसीय टीम में उनको जगह नहीं मिली। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिनर अमित मिश्रा को आश्विन और अक्षर पटेल के साथ दोनों ही टीम में तीसरे स्पिनर के रूप में शामिल किया गया है। टीम में नए चेहरे की बात की जाये तो हाल ही में भारतीय ए के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले गुरकीरत मान को एकदिवसीय टीम में और टी-20 टीम में कर्नाटक के एस अरविन्द को मौका दिया गया है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 सदस्य टी-20 और 15 सदस्य एकदिवसीय टीम इस प्रकार है:- भारतीय टीम (टी-20) :- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, अम्बाती रायुडू, सुरेश रैना, आर आश्विन, हरभजन सिंह, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, स्टुअर्ट बिन्नी, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, श्रीनाथ अरविन्द भारतीय टीम (एकदिवसीय) :- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, अम्बाती रायुडू, सुरेश रैना, आर आश्विन, गुरकीरत मान, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, स्टुअर्ट बिन्नी, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, उमेश यादव

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 10th Aug 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india