रायडू ने लगाया शतक, भारत ने दिया 256 रन का लक्ष्य

By Shobhna Jain | Posted on 10th Jul 2015 | खेल
altimg
हरारे, 10 जुलाई (वीएनआई)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रायडू और बिन्नी की शतकीय साझेदारी की बदौलत ज़िम्बाब्वे को जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य दिया। इससे पहले ज़िम्बाब्वे के कप्तान चिगुम्बुरा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । भारत ने धीमी शुरुवात करते हुए पहले पावरप्ले 10 ओवर तक 32/1 रन बना लिए थे। विटोरी ने मुरली विजय को 1 रन पर आउट कर पहली सफलता दिलाई। पावरप्ले के बाद कप्तान रहाणे और रायडू के बीच दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी को तिरिपानो ने तोडा और रहाणे को 34 के योग पर पवेलियन भेज दिया था। उसके बाद ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ो के आगे भारतीय बल्लेबाज़ी ताश के पत्तो की तरह बिखरती नज़र आई, लंबे समय बाद भारतीय टीम में लौटे मनोज तिवारी को 2 रन पर चीभाभा ने एलबीडबल्यू आउट किया और उथप्पा बिना खाता खोले ही रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। चिबाभा ने केदार जादव को भी 5 के योग पर विकेट के पीछे आउट करवा कर 100 रन के भीतर आधी टीम पवेलियन भेज दी थी। 72 गेंद में 6 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद एक छोर से भारत का स्तम्भ रहे रायडू ने बिन्नी के साथ छठे विकेट के लिए 160 रन की शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम का स्कोर 250 के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन तिरिपानो की गेंद पर बिन्नी 77 के योग पर आउट होकर पवेलिना लौट गए। इसी बीच रायडू ने 117 गेंद में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना दूसरा शतक लगाया और बिन्नी ने भी 63 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने जीवन का पहला अर्धशतक बनाया। अंत में रायडू 124 नाबाद और अक्षर पटेल 2 नाबाद की बदौलत भारत की टीम ने निर्धारित ओवर में 255/6 रन बनाकर ज़िम्बाब्वे को जीत के लिय 256 रन का लक्ष्य दिया। ज़िम्बाब्वे की तरफ से चिबाभा ने 2/25, तिरिपानो ने 2/48, और विटोरी ने एक विकेट लिया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 13th Dec 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india