कलमाड़ी ,चौटाला के आईओए के अजीवन मानद अध्यक्ष बनाये जाने पर सरकार हैरान- कहा फैसला अस्वीकार्य

By Shobhna Jain | Posted on 27th Dec 2016 | खेल
altimg
नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (वी एन आई)। राष्ट्रमंडल खेल-2010 में भ्रष्टाचार के आरोपी सुरेश कलमाड़ी और भंग हो चुकी भारतीय एमैच्योर मुक्केबाजी महासंघ (आईएबीएफ) के अध्यक्ष रह चुके अभय सिंह चौटाला को सर्वसम्मति से भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) का आजीवन मानद अध्यक्ष चुने जाने पर खेल मंत्री ने हैरानी जताई है और कहा है कि सरकार को यह कतई मंजूर नही हैक्योंकि दोनों पर भ्रष्टचार और आपाराधिक मामले दर्ज हैं।" नियुक्ति का यह फैसला आईओए की वार्षिक आम बैठक में लिया गया। कलमाड़ी पर दिल्ली में 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वह इस मामले में नौ महीने की सजा भी काट चुके हैं। फिलहाल वे जमानत पर है,चौटाला का भी आईओए में पुराना कार्यकाल विवादों भरा रहा था। कल्माडी १९९६ से २०११ तक एसोसियेशन के अध्यक्ष रहे. खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा, "हम आईओए द्वारा सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को अजीवन मानद अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले से हैरान हैं। यह हमे कतई अस्वीकार्य है क्योंकि दोनों पर भ्रष्टचार और आपाराधिक मामले दर्ज हैं।" उन्होंने कहा, "अभय चौटाला और ललित भनोट के कारण ही अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने आईओए को निलंबित भी कर दिया था। वह निलंबन तभी हटा था जब इन दोनों को प्रबंधन से हटाया गया था।"

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 13th Oct 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india