रियो ओलम्पिक में भारतीय मुक्केबाज़ मनोज प्री-क्वार्टर फाइनल में

By Shobhna Jain | Posted on 11th Aug 2016 | खेल
altimg
रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (वीएनआई)| 31वें ओलम्पिक खेलों में कल खेले गए मुक्केबाज़ी के 64 किलोग्राम वर्ग मुक़ाबले में भारतीय मुक्केबाज मनोज कुमार ने लिथुआनिया के इवालडास पेट्राउास को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले इवालडास ने लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था। मनोज ने बेहतरीन प्रदर्शन कर उनके खिलाफ 29-28, 29-29, 28-29 से जीत हासिल की। अगले दौर में मनोज का सामना उजबेकिस्तन के फजलुद्दीन जी. से होगा। फजलुद्दीन ने अपने पहले मुकाबले में कोंगो के मालोंगा डी. को पराजित किया। रेफरियों ने यह मैच बीच में ही रोक दिया। मनोज ने मुकाबले के बाद कहा मेरा विपक्षी खिलाड़ी काफी मजबूत था लेकिन मेरे मुक्कों में दम था। मैंने उसके मुक्कों के हिसाब से अपने खेल में तब्दीली की। वहीं भारतीय टीम के कोच गुरचरण सिंह संधू ने मनोज के प्रदर्शन को सराहा। उन्होंने कहा मनोज का विपक्षी पावर पंचर है लेकिन मनोज ने खुद को उससे दूर बनाए रखा। वह जब भी उसके करीब गया, उसने अपने विपक्षी खिलाड़ी पर जोरदार प्रहार किए। मनोज ने शानदार खेल दिखाया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 18th Apr 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india