भारत ने दूसरी पारी 325/8 रन पर घोषित की, श्रीलंका को 413 रन का लक्ष्य दिया

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Aug 2015 | खेल
altimg
कोलोंबो , 23 अगस्त (वीएनआई)। भारत और श्रीलंका के बीच पी सारा ओवल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन आज भारत ने अपनी दूसरी पारी रहाणे के शतक की बदौलत 325/8 रन पर घोषित की। भारत ने दूसरी पारी में 412 रन की बढ़त हासिल की। भारत ने अपने तीसरे दिन के स्कोर 70/1 से आगे खेलते हुए चौथे दिन दूसरी पारी में 325/8 रन बनाये। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 393 रन बनाये थे, जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 306 रन बनाये। भारत की तरफ से रहाणे ने 126 रन की शतकीय पारी खेली और मुरली विजय ने 82 रन बनाकर शानदार अर्धशतक लगाया। दिन के पहले सत्र लंच तक भारत ने 56 ओवर में 179/3 रन बनाये। भारतीय टीम ने अपने कल के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया तो मुरली विजय ने 118 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद रहाणे और मुरली विजय के बीच दूसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी को कौशल ने तोडा और विजय को 82 रन पर एलबीडबल्यू कर दिन का पहला विकेट लिया। इसी बीच रहाणे ने 104 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। कप्तान कोहली भी मात्र 10 रन बनाकर कौशल का दूसरा शिकार बने। दिन के दूसरे सत्र चायकाल तक भारत ने 82 ओवर में 283/5 बनाये। भोजनकाल के बाद अजिंक्य रहाणे के 212 गेंद में 7 चौके के मदद से अपना चौथा शतक लगाने के साथ ही भारत ने दूसरी पारी में अपनी बढ़त को 300 के पार पहुंचा दिया था। तेज़ी से रन बटोरने के चक्कर में रोहित और रहाणे के बीच 85 रन की साझेदारी को एक बार फिर कौशल ने तोडा, पहले रोहित को 34 रन पर और फिर रहाणे को 126 रन पर चौथा शिकार बनाया। रिद्दिमान साहा 5 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए और भारत ने ने चायकाल तक 370 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। दिन के आखिरी सत्र में चायकाल के बाद धमिका प्रसाद की पहली ही गेंद पर बिन्नी 17 के योग पर ही पवेलियन लौट गए, उसके बाद प्रसाद ने पहले आश्विन भी 19 रन पर और अमित मिश्रा को 10 रन पर आउट किया। इसी बीच भारत ने दूसरी पारी में अपनी बढ़त को 400 रन के पार पहुंचा दिया था, इसके साथ ही भारत ने साहा के नाबाद 13 और उमेश के नाबाद 4 रन की बदौलत अपनी दूसरी पारी 325/8 रन पर घोषित कर श्रीलंका को 413 रन का लक्ष्य दिया। श्रीलंका की तरफ से प्रसाद और कौशल ने चार-चार विकेट लिए।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india