ओलम्पिक मशाल रैली में शामिल होने संयुक्त राष्ट्र महासचिव ब्राजील पहुंचे

By Shobhna Jain | Posted on 5th Aug 2016 | खेल
altimg
संयुक्त राष्ट्र, 5 अगस्त (वीएनआई)| रियो ओलम्पिक की आज होने वाली मशाल रैली में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ब्राजील पहुंच गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बीते गुरुवार को बताया महासचिव रियो डी जेनेरियो पहुंच चुके हैं, जहां वह ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे और ओलम्पिक मशाल रैली में भी शामिल होंगे। वहीं ओलम्पिक मशाल तीन माह तक ब्राजील के विभिन्न शहरों से गुजरने के बाद बुधवार को नाव से रियो डी जेनेरियो पहुंची। रियो ओलम्पिक-2016 का आगाज आज होगा। जिसका आयोजन भारतीय समयनुसार शनिवार सुबह चार बजे होगा। यह ओलिंपिक 21 अगस्त तक चलेगा।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 12th Jun 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india