राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को JJ कहा

By VNI India | Posted on 24th May 2025 | राजनीति
राहुल गांधी

नई दिल्ली, 24 मई, (वीएनआई) पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत का सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की विदेश यात्रा पर हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल विदेश मंत्री एस जयशंकर भी यूरोप की छह दिवसीय यात्रा पर हैं और पूरी दुनिया के सामने पाकिस्‍तान के बेनकाब कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक पोस्ट में डॉ एस जयशंकर को "JJ" नाम से संबोधित किया है।

इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल दिग्गज नेता पाकिस्‍तान के प्रयोजित आतंकवाद का खुलासा कर रहे हैं और भारत की नीति को वैश्विक मंच रख रहे हैं। 23 मई को जयशंकर ने जर्मनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद बर्दाश्‍त नहीं करेगा और पाकिस्‍तान से द्विपक्षीय तरीके से निपटेगा। वहीं विदेश मंत्री की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक पोस्‍ट शेयर कर विदेश मंत्री जयशंकर की विदेश नीति को ध्‍वस्‍त बताते हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल किए हैं। जबकि राहुल गांधी ने डॉ एस जयशंकर को "JJ" नाम से संबोधित किया है और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े तीन सवाल पूछे हैं। जिसके बाद एस जयशंकर का नाम जब एस जयशंकर है तो उन्‍हें राहुल ने "JJ" कहकर क्‍यों संबोधित किया? इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कांग्रेस पार्टी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का वीडियो क्लिप शेयर की और लिखा, "विदेश मंत्री की जुबान लड़खड़ा रही है। इस क्लिप को राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्‍स पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "भारत की विदेश नीति ध्‍वस्‍त हो गई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Hrishikesh
Today in History

Posted on 30th Sep 2025

doctor
Thought of the Day

Posted on 10th Nov 2025

matki
Thought of the Day

Posted on 16th Aug 2025

Today in History
Posted on 29th May 2026
Today in History
Posted on 24th Mar 2026
Today in History
Posted on 1st Nov 2025
Thought of the Day
Posted on 11th Jun 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india