प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ममता ने बहन-बेटियों को धोखा दिया

By VNI India | Posted on 19th Apr 2026 | राजनीति
प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 19 अप्रैल, (वीएनआई) पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रण में उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टीएमसी और ममता पर तीखा हमला बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस के सिंडिकेट और अपराधियों को दो-टूक चेतावनी दे डाली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बांकुरा की धरती से हुंकार भरते हुए कहा कि 29 अप्रैल तक का समय है, जिसे भी अपनी सलामती चाहिए वो थाने में जाकर सरेंडर कर दे, क्योंकि 4 मई के बाद 'महासंग्राम' शुरू होगा और किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। यह सिर्फ एक चुनावी रैली नहीं थी, बल्कि बंगाल के कथित 'महा जंगलराज' के खिलाफ मोदी का खुला ऐलान था। प्रधानमंत्री का यह अल्टीमेटम बंगाल में कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाने की दिशा में सबसे बड़ा प्रहार माना जा रहा है। उन्होंने साफ कर दिया कि बंगाल में अब अपराधियों की मनमानी नहीं चलेगी। साथ ही उन्होंने  ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी ने बंगाल की बहनों के साथ गद्दारी की है। उन्होंने बंगाल में बीजेपी सरकार बनने पर महिलाओं के लिए 'सौगातों का पिटारा' खोल दिया। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 15th Sep 2026
Today in History
Posted on 14th Sep 2026
Thought of the Day
Posted on 13th Sep 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ride
Thought of the Day

Posted on 5th May 2026

today in history
Posted on 5th May 2026
Thought of the Day
Posted on 23rd Jun 2025
Thought of the Day
Posted on 19th Jul 2025
Today in History
Posted on 4th Oct 2025
Today in History
Posted on 21st Aug 2025
Thought of the Day
Posted on 26th Sep 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india