ओवैसी ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा मलेरिया की दवा बना नहीं सकते, चले हैं भारत से पंगा लेने'

By VNI India | Posted on 1st May 2025 | राजनीति
ओवैसी

नई दिल्ली, 1 मई (वीएनआई) पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक रिश्तों में बढ़ती तल्खी के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा में पाकिस्तान को जमकर लताड़ा। 

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख ओवैसी ने पाकिस्तान को सीधा-सीधा जवाब देते हुए कहा, 'तुम एक मलेरिया की गोली नहीं बना सकते, मोटर साइकिल का टायर तक नहीं बना सकते और भारत से पंगा लेने चले हो!' उन्होंने कहा, 'शुक्र है, हमारे बुजुर्ग पाकिस्तान नहीं गए वरना आज हमें इन पागलों को बर्दाश्त करना पड़ता। पाकिस्तान को चीन के पास गिरवी रख दिया और अब इस्लाम की दुहाई देते हो!' उनकी इस तीखी टिप्पणी पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

गौरतलब है कि ओवैसी खुद 2012 में एक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान गए थे। उस वक्त उन्होंने वहां के नेताओं से मिलकर भारत-पाक रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश की थी। लेकिन, आज जब पाकिस्तान आतंक का अड्डा बनता जा रहा है, ओवैसी के तेवर भी सख्त हो गए हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 23rd Aug 2026
Today in History
Posted on 22nd Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 21st Aug 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

devika
Today in History

Posted on 30th Mar 2026

sara
Today in History

Posted on 12th Aug 2026

Thought of the Day
Posted on 12th May 2026
Thought of the Day
Posted on 4th Sep 2025
Thought of the Day
Posted on 11th Nov 2025
Today in History
Posted on 7th Apr 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india