कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष के रूप में सोनिया गाँधी हुई न‍ियुक्‍त

By VNI India | Posted on 8th Jun 2024 | राजनीति
सोनिया गांधी

नई दिल्ली 08 जून, (वीएनआई) लोकसभा चुनाव 2024 के चौंकाने वाले नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी भले ही सत्ता से दूर है, लेक‍िन इस बार उसकी सीटें 47  से बढकर 99 हो गई है। इसी बीच आज दिल्ली में पार्टी की कार्यसमिति की हुई बैठक में सोन‍िया गांधी को सीडब्ल्यूसी के सदस्‍यों ने सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष न‍ियुक्‍त किया। वहीं राहुल गांधी के नाम पर लोकसभा में नेता प्रति‍पक्ष के रूप में मुहर लगी। लेक‍िन उन्होंने सोचने का कुछ वक्‍त मांग ल‍िया। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीपीपी अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा और गौरव गोगोई और तारिक अनवर ने इसका समर्थन किया। संसद के सेंट्रल हॉल में हुई बैठक में सांसदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। बैठक के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा क‍ि सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा क‍ि यह अच्छी बात है कि वह दोबारा कांग्रेस संसदीय दल के रूप में निर्वाचित हुई हैं, और वह हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।

गौरतलब है कांग्रेस की नीत वाली इंडिया गठबंधन ने 234 सीटें हासिल कर अपनी ताकत का सबूत दे द‍िया। सरकार बनाने के बहुमत के आंकड़े 272 से काफी पीछे रही है।



Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india