आप पार्टी ने भाजपा पर लगाया दिल्ली में रोहिंग्याओं को बसाने का आरोप

By VNI India | Posted on 8th Dec 2024 | राजनीति
भाजपा

नई दिल्ली, 8 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले छाए राजनीतिक माहौल के बीच दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाने का आरोप लगाया है और सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना की है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी,राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत आप के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से एक्स पर 2022 की पोस्ट को हाईलाइट करते हुए दावा किया कि यह दिल्ली के बक्करवाला इलाके में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के फ्लैटों में रोहिंग्याओं को आवास देने में भाजपा की संलिप्तता का सबूत है। सिसोदिया ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा,'हरदीप पुरी के ट्वीट से साबित होता है कि भाजपा ने रोहिंग्याओं के विरोध का दिखावा करते हुए उन्हें दिल्ली में बसाने की साजिश रची। उन्होंने उन्हें ईडब्ल्यूएस फ्लैट,सुरक्षा और सुविधाएं दीं,लेकिन अपनी नफरत भरी बयानबाजी से जनता को गुमराह किया। यह भाजपा की गंदी और धोखेबाज राजनीति है।' वहीं भाजपा ने जवाब देते हुए कहा कि असली मुद्दा वैध शरणार्थियों का नहीं, बल्कि दिल्ली और अन्य राज्यों में लाखों अवैध रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशियों की मौजूदगी का है


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 29th Oct 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india