येदियुरप्पा ने सियासी संकट पर कहा हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं

By Shobhna Jain | Posted on 7th Jul 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 07 जुलाई, (वीएनआई) कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार के खतरे के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच तेज होती जुबानी जंग के बीच येदियुरप्पा ने कहा है कि इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। 

भाजपा के मीडिया हेड अनिल बलूनी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सिद्धारमैया नहीं चाहते हैं कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनी रहे। निल बलूनी ने कहा कि इस पूरे संकट की वजह आंतरिक राजनीति है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस और जेडीएस के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। सिद्धारमैया नहीं चाहते हैं कि कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने रहे। इस पूरे संकट की वजह दोनो ही दलों के बीच चल रही आंतरिक राजनीति है।

वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि विधायकों को दिन में ही लाया गया, लोकतंत्र को दिन के उजाले में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। कर्नाटक में संविधान का दिन के उजाले में हनन किया जा रहा है। गौरतलब है राज्य में चल रही उठापठक पर कांग्रेस जहां भाजपा पर आरोप लगा रही है कि इन सबके पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार के भीतर चल रही उठापटक कांग्रेस और जेडीएस के बीच आंतरिक कलह है।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
TODAY IN IPL

Posted on 17th Oct 2020

Today in history
Posted on 11th Mar 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india