कुंभ मे बिछड़े जुड़वा!!!

By Shobhna Jain | Posted on 31st Oct 2015 | देश
altimg
ग्लासगो 31 अक्टूबर (वीएनआई) भारत मे अगर अचानक दो अनजान हमशक्ल मिल जाये तो कहा जाता है कि कभी जुड़वा थे पर कुंभ मे बिछड़ गये, ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया लंदन से आयरलैंड के शहर गाल्वे जा रही फ्लाईट मे घटा, जब एक स्कॉटिश फोटोग्राफर नील थॉमस डगलस ने लंदन के रहने वाले अपने ही हमशक्ल रॉबर्ट स्टर्लिंग को अपने साथ वाली सीट पर पहले ही बैठा पाया यह दोनो ही एक दूसरे से पहली बार मिल रहे थे और एक दूसरे से बिल्कुल ही अनजान थे, डगलस और रॉबर्ट एक दूसरे को देखकर यह दोनो इतना खुश हुए कि दोनों ने एक दूसरे के साथ सेल्फी ली। इस तस्वीर को उनमे से एक की शु्भचिंतक लंदन के ग्लास्गो की ली बैटी ने ट्वीटर पर अपलोड की। ली ने तस्वीर पोस्ट करने के बाद ट्वीट किया कि" दाहिनी तरफ बैठा हुआ शख्स मेरी दोस्त का पति है और उनके बायी तरफ बैठा हुआ शख्स एक 'अनजान व्यक्ति 'है। वो हमें पिछली रात एक फ्लाइट में मिला था।" आगे उन्होने लिखा कि " मै उस तस्वीर को देखने से खुद को रोक नही पा रही थी। वो दोनो बिल्कुल एक जैसे लग रहे है।" इस ट्वीट पर कई लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कुछ ने तो यहां तक ट्वीट कर दिया कि उनको डीएनए टेस्ट की जरुरत है। वो एक दूसरे के संबंधित है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 6th Sep 2021

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india