चार राज्यों में 1-1 विधानसभा सीट के उपचुनाव में आज मतदान

By Shobhna Jain | Posted on 27th Feb 2023 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 27 फरवरी, (वीएनआई) मेघालय और नागालैंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश , झारखंड की 1-1 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। 

तमिलनाडु में इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर मतदान हो रहा है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में लुमला विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पश्चिम बंगाल में सागरदिघी में और झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि यहां मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

गौरतलब है झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर ममता देवी को अयोग्य ठहरा दिया गया है जिसके बाद आज उपचुनाव हो रहा है। रामगढ़ सीट पर 14 निर्दलीय समेत कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। तमिलनाडु की इरोड सीट थिरुमहान एवरा, अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट जंबे ताशी, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी सीट सुब्रत साहा के निधन की वजह से खाली हुई है, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहे हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

दुविधा
Posted on 21st Jan 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india