राजग ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया

By Shobhna Jain | Posted on 17th Jul 2017 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 17 जुलाई (वीएनआई)| केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एम.वेंकैया नायडू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तरफ से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। नायडू दो बार भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं और चार बार से राज्यसभा सांसद हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज यह घोषणा की। अमित शाह ने कहा कि 'नायडू देश के वरिष्ठ नेताओं में से हैं।' शाह ने कहा, "राजग के सभी सदस्यों ने उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू की उम्मीदवारी का स्वागत किया है।"

वेंकैया नायडू मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। विपक्ष पहले ही महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद का अपना उम्मीदवार घोषित कर चुका है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india