यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी से मांगी माफी

By Shobhna Jain | Posted on 5th Oct 2020 | राजनीति
altimg

नोएडा, 05 अक्टूबर, (वीएनआई) गौतम बुध नगर की पुलिस ने चौतरफा आलोचना के बाद बीते रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से माफी मांगी है। 

नोएडा पुलिस ने ट्वीट कर कहा, नोएडा पुलिस को डीएंडडी पर एक अनियंत्रित भीड़ को संभालने के दौरान प्रियंका गांधी के साथ हुई घटना पर गहरा अफसोस है। हम प्रियंका गांधी से भी माफी मांगते हैं। उन्होंने आगे लिखा, पुलिस उपायुक्त ने घटना पर स्वत संज्ञान लेते हुए, एक वरिष्ठ महिला अधिकारी द्वारा जांच के आदेश दिए हैं। हम नोएडा पुलिस महिलाओं को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिलाओं की गरिमा, हमारे लिए सर्वोपरि है।

गौरतलब है प्रियंका गांधी हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने शनिवारको हाथरस जा रही थी, जब डीएनडी फ्लाई-वे पर पुलिस ने उन्हें रोका था। इसी दौरान एक पुरुष पुलिसकर्मी ने प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़कर खींचा था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं नोएडा पुलिस ने आलोचना के बाद इस मामले पर खेद प्रकट किया है और जांच के आदेश दिए हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 3rd Jun 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india