तृणमूल कांग्रेस की सबांग उपचुनाव में शानदार जीत

By Shobhna Jain | Posted on 24th Dec 2017 | राजनीति
altimg

कोलकाता, 24 दिसम्बर (वीएनआई)| पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने आज सबांग विधानसभा सीट पर 64,192 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। 

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गीता रानी भुनिया को 1,06,179 मत मिले जबकि माकपा को उम्मीदवार रीता मंडल ने 41,987 वोट ही हासिल कर पाईं। भारतीय जनता पार्टी की अंतरा भट्टाचार्य 37,476 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि इस उपचुनाव में पार्टी का प्रदर्शन सुधरा है जबकि 2016 के विधानसभा चुनावों में उसे केवल 5000 वोट मिले थे।

वहीं, एक साल पहले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कब्जा करने वाली कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार काफी खराब है, कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीब भौमिक 18,060 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं। मानस भुनिया के इस्तीफा देने के बाद 21 दिसंबर को उपचुनाव हुए थे। अब वह अपनी नई पार्टी से राज्यसभा सदस्य हैं। तृणमूल उम्मीदवार गीता रानी मानस भुनिया की पत्नी हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Jagjeet Singh

Posted on 3rd Jul 2015

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india