दिल्ली में 10 महीने का बच्चा निकला कोरोना पॉजिटिव

By Shobhna Jain | Posted on 19th Apr 2020 | देश
altimg

नई दिल्ली, 19 अप्रैल, (वीएनआई) राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले की चपेट में अब लेडी हार्डिंग अस्पताल में 10 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। 

अस्पताल के अनुसार एक शख्स अपने 10 महीने के बच्चे को लेकर लेडी हार्डिंग अस्पताल आया था। उसे सांस संबंधित बीमारी थी। जिसके बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं अब बच्चे और उसके पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चे की मां का भी टेस्ट किया गया है, लेकिन उसकी रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल के ही दो डॉक्टर और छह नर्सों की भी जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीँ रिपोर्ट के बाद सभी को कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहीं अस्पताल को सैनिटाइज करने का काम चल रहा है। 

गौरतलब है दिल्ली में अबतक करीब 1900 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 43 लोगों की मौत हुई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india