तेलंगाना सरकार ने हड़ताल पर बैठे 48,000 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

By Shobhna Jain | Posted on 7th Oct 2019 | राजनीति
altimg

तेलंगाना, 07 अक्टूबर, (वीएनआई) तेलंगाना की राज्य सरकार ने बीते रविवार को राज्य सड़क परिवहन निगम के 48 हजार कर्मचारियो को सेवा से बर्खास्त करने की घोषणा कर दी है। 

राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बीते रविवार को देर शाम परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि आरटीसी में अब केवल 1200 कर्मचारी हैं। इनमें वो लोग शामिल हैं, जो हड़ताल में शामिल नहीं थे। गौरतलब है कर्मचारी लंबे समय से चल रही समस्याओं की मांगों को लेकर अनिश्चितकालील हड़ताल पर थे। हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में सड़कों से टीएसआरटीसी की बसें नदारद हैं। दस हजार से अधिक बसें डिपो में ही खड़ी हैं। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 4th Dec 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india