तेजस्वी यादव पानी भरे घरों में हाल जानने पहुंचे

By Shobhna Jain | Posted on 1st Aug 2018 | राजनीति
altimg

पटना, 01 अगस्त, (वीएनआई) राजद नेता और बिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज बारिश से बेहाल पटना के कंकरबाग और अशोकनगर जैसे इलाकों का दौरा किया। उन्होंने इस हालात का जिम्मेदार नीतीश सरकार को ठहराया।

गौरतलब है बिहार की राजधानी पटना में हाल ही में हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। जलभराव से परेशान लोग प्रशासन से लगातार मदद मांग रहे हैं। इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पटना के कंकरबाग और अशोकनगर जैसे इलाकों का दौरा किया। जहां लोग जलभराव की वजह से समस्याओं का सामना कर रहे हैं। वहां पर लोग तेजस्वी यादव को अपने घरों में ले गए और अपनी दयनीय हालत दिखाई। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि, दो दिन की बारिश में शहर का यह हाल है। नालंदा में पानी आईसीयू में भर गया। सरकार स्थिति को संभाल नहीं पा रही है। सरकार को इससे निपटने के लिए एक प्लान तैयार करना होगा। जिससे लोगों को बारिश के मौसम में ऐसी समस्याओं से जूझना ना पड़े। हम लोगों की आवाज उठा रहे है। हम लोगों की समस्याएं सुनने आएंगे। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, लोगों की समस्याओं को जानना मेरा फर्ज है। अगर सरकार इन लोगों की आवाज नहीं सुनेगी तो हम इसके लिए आंदोलन और धरना करेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री सोए रहते हैं। हमारे यहां के गवर्नर साहब ही एक्टिव रहते हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 20th Feb 2023

altimg
आज का दिन : nargis

Posted on 3rd May 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india