राजद ने महागठबंधन में शामिल होने का रालोसपा को दिया न्योता

By Shobhna Jain | Posted on 10th Jun 2018 | राजनीति
altimg

पटना,10 जून (वीएनआई)| बिहार में विपक्षी पार्टी राजद ने भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को आज महागठबंधन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उपेंद्र कुशवाहा हाल ही में यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। 

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जनता दल युनाइटेड के साथ मिलकर रालोसपा को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा की अगुवाई वाले राजग में उपेंद्र कुशवाहा की उपेक्षा हो रही है। भाजपा उनके साथ पिछले चार साल से सौतेला व्यवहार कर रही है। उनको बिहार में महागठबंधन में शामिल हो जाना चाहिए, जिसमें अब राजद, कांग्रेस और जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा शामिल हैं। दो दिन पहले तेजस्वी ने कहा था कि नेता के तौर पर नीतीश कुमार से ज्यादा जनाधार कुशवाहा का है। 

मांझी ने शुक्रवार को कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, रालोसपा नेता ने इस प्रस्ताव पर चुप्पी साधी हुई है। कुशवाहा राजग की बैठक और उसके बाद शुक्रवार को यहां वरिष्ठ भाजपा नेता व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की इफ्तार पार्टी में नहीं गए। राजग की बैठक के पहले रालोसपा नेता नागमणि ने कहा था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कुशवाहा को राजग की तरफ से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होना चाहिए। नागमणि पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और कुशवाहा के करीबी माने जाते हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 16th Aug 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india