सपा उत्तर प्रदेश लोकसभा उप चुनाव में भाजपा से आगे

By Shobhna Jain | Posted on 14th Mar 2018 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 14 मार्च (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को तगड़ा झटका देते हुए सपा ने आज फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में लगभग विजयी बढ़त बना ली है। 

गोरखपुर सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फूलपूर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सासंद पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। बहुजन समाज पार्टी  ने अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी को उपचुनाव में समर्थन का ऐलान किया था। सपा और बसपा का जनाधार भाजपा पर भारी पड़ता दिख रहा है। भाजपा दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में हार की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। सपा ने मतगणना की शुरुआत में ही बढ़त बना ली और भाजपा से हर चरण के बाद उसके मतों का अंतर बढ़ता चला गया।

फूलपूर में दसवें चरण की की गणना के बाद भाजपा के कौशलेंद्र सिंह पटेल को 106,534 मत मिले हैं, वहीं सपा के नागेंद्र सिंह पटेल ने 122,247 मत हासिल किए हैं। सपा उम्मीदवार भाजपा उम्मीदवार से 15,713 मतों से आगे चल रहे हैं। गोरखपुर के जिला अधिकारी राजीव रौतेला ने मतगणना केंद्रों पर पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाकर विवाद खड़ा कर दिया था और पहले दो चरण के बाद वोटों की संख्या को जारी नहीं किया था। बाद में उन्होंने कहा कि सपा के प्रवीण निषाद आठ चरणों की गणना के बाद 10,598 मतों से आगे चल रहे हैं।मतगणना में आगे निकलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है, यह जीत उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाली दिखाई दे रही है। वहीं, भाजपा खेमे में सन्नाटा पसर गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 13th Jun 2023

Today in history
Posted on 9th May 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india