सोनिया गांधी ने कहा हमें देशभक्ति की नई परिभाषा सिखायी जा रही है

By Shobhna Jain | Posted on 6th Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 06 अप्रैल, (वीएनआई) यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज भाजपा और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा हमें देशभक्ति की नई परिभाषा सिखायी जा रही है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले जन सरोकार कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि, कुछ साल से पहले की हम सोच भी नहीं सकते थे कि हमें ऐसे हालात में इकठ्ठा होना पड़ेगा। आज हमें देशभक्ति की नई परिभाषा सिखायी जा रही है। जाति-धर्म से लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार लोगों की बेहतर जिंदगी बनानी की संभावना छिन रही है। हमे पूरे हिम्मत के साथ इसका विरोध करना होगा। भारत को ऐसी सरकार की जरूरत है। देश के सभी नागरिकों के प्रति जिम्मेदार हो। संविधान में जिस बुनियादी स्वतंत्रता लिखी गयी है उसे फिर से स्थापित करना होगा। हमें उन सैवाधिनक मुद्दो को फिर कायम करना होगा। गौरतलब है यह कार्यक्रम केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्षी पार्टियां ने देश के 200 गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर आयोजित किया है। वहीं इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटेकर समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 2nd Mar 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india