सोनिया गांधी ने कहा महात्मा गांधी का नाम लेना आसान, उनके रास्ते पर चलना मुश्किल

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Oct 2019 | राजनीति
altimg

दिल्ली, 02 अक्टूबर, (वीएनआई) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आज केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आरएसएस का मॉडल देश में ला रहे हैं। 

सोनिया गांधी ने कांग्रेस ऑफिस से राजघाट तक पदयात्रा और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, लोग ये समझ लें, महात्मा गांधी का नाम लेना आसान है लेकिन उनके रास्ते पर चलना आसान नहीं है। उन्होंने कहा महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा का रास्ता अपनाने की प्रेरणा दी। आज भारत जहां पहुंचा है वह गांधी के रास्ते पर चलकर पहुंचा है। गांधी का नाम लेना आसान है लेकिन उनके रास्ते पर चलना मुश्किल है। 

सोनिया ने इस दौरान कहा कि गांधी के बताए हुए रास्ते पर सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही चली है। नेहरू-शास्त्री-इंदिरा-राजीव-नरसिम्हा और मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी की राह पर चलकर ही देश को तरक्की की दिशा में ले जाने का काम किया है। पिछले कुछ साल में भारत की हालत जो हुई है उसे देखकर गांधी की आत्मा काफी दुखी होगी। उन्होंने आगे कहा गांधीजी प्रेम के लिए खड़े रहे, नफरत के लिए नहीं। झूठ की राजनीति वाले गांधी को नहीं समझ सकते। कुछ लोग आरएसएस को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं, लेकिन ये कभी संभव नहीं हो सकता क्योंकि हमारे देश की नींव में गांधी के विचार हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

शायर
Posted on 23rd Jan 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india