सोनिया गांधी ने कहा प्रवासियों का दर्द भारत ने देखा, लेकिन भाजपा ने नहीं

By Shobhna Jain | Posted on 28th May 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 28 मई, (वीएनआई) देशभर में जारी लॉकडाउन से प्रवासी मजदूरों के निरंतर पलायन से और भूख-प्यास से जूझ रहे प्रवासियों को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, भारत ने प्रवासियों का दर्द देखा है, लेकिन भाजपा ने नहीं।

सोनिया गांधी ने कहा कि देश एक भयानक मंजर को देख रहा है जहां कोविड-19 लॉकडाउन के बीच घर जाने के लिए प्रवासी मजदूर सैकड़ों किलो मीटर का सफर नंगे पांव कर रहे हैं, इनमें से कई को पैदल चलना पड़ रहा है। सोनिया गांधी ने आगे कहा, प्रवासियों का दर्द, उनका डर, उनकी सिसकी देश में सबने सुनी लेकिन शायद सरकार को यह सुनाई नहीं दी। सोनिया गांधी ने आगे केंद्र सरकार से कठिनाइयों का सामना करने के लिए अगले छह महीनों के लिए प्रत्येक गरीब परिवार को 7,500 रुपये प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों और गरीबों को तुरंत 10,000 रुपये दिए जाएं।

गौरतलब है कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर पार्टी के स्पीक अप इंडिया अभियान की शुरुआत की है। वहीं अभी लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है जो 31 मई, 2020 को समाप्त होगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

असली धनाड्य
Posted on 27th Dec 2016
Today in history
Posted on 26th Aug 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india